
बलिया: जनपद में गंगा दशहरा के अवसर पर दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट पर एक 16 वर्षीय किशोरी स्नान करते वक्त डूब गई। जिसके बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।
दूसरी तरफ गंगा दशहरा पर ही, जनपद में बिहार की तरफ भी चार युवक गंगा नदी में नहाते समय डूब गए।
दोनों घटनाओं के बाद सूचना पर पहुँची पुलिस ने डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दे कि गंगा दशहरा के दिन रविवार की सुबह दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर लालगंज निवासी अंशु यादव 16 वर्ष पुत्री स्वर्गीय फिरंगी यादव अपनी मां और बहन के साथ गंगा स्नान करने शिवपुर घाट गई हुई थी। जहां वह स्नान करते वक्त गहरे पानी में चली गई। जिससे वह डूब गई।
उधर गंगा उस पार बिहार साइड में बिहिया थाना क्षेत्र के बारा खरौनी गांव के चार युवक स्नान करते वक्त डूब गए।
खरौनी गांव के रामजी 18 वर्ष पुत्र जवाहर, सोनू यादव 20 वर्ष पुत्र विदेशी यादव, रिशु शर्मा 19 वर्ष पुत्र संजय शर्मा, दीपू 17 वर्ष पुत्र रमाशंकर सेल्फी खींचने के चक्कर में गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
घटना के बाद यूपी और बिहार के साइड में अफरा-तफरी का माहौल घाट पर उत्पन्न हो गया। यूपी-बिहार की पुलिस अपने-अपने साइड में छानबीन में जुटी हुई है।
Published : 16 June 2024, 4:39 PM IST
Topics : Ballia Ganga Dussehra किशोरी गंगा दशहरा बलिया शिवपुर घाट स्नान