हिंदी
बलिया: आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
आप कार्यकर्ताओ ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ईडी और सीबीआई के छापे पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने लोगों से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि पीएम मोदी लगातार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से हार रहे हैं और आम आदमी पार्टी के बढ़ते कद से परेशान होकर पार्टी को कुचलने के लिए वह ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।
आप नेताओं ने दिल्ली के जिस कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह जैसे बड़े-बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हुई है उस मामले में ईडी और सीबीआई ने 1546 बार छापे डाले हैं, लेकिन एक चवन्नी तक नहीं मिली है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published : 22 March 2024, 7:22 PM IST
Topics : अरविन्द केजरीवाल आम आदमी पार्टी कलेक्ट्रेट कार्यकर्ता दिल्ली मुख्यमंत्री बलिया विरोध प्रदर्शन
No related posts found.