
मेलबर्न: एन श्रीराम बालाजी और जीवन नेदुनचेझियान की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त इवान डोडिग और ऑस्टिन क्राजिसेक के खिलाफ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए बड़ा उलटफेर किया।।
इस प्रतियोगिता में एक वैकल्पिक टीम के रूप में आये बालाजी और नेदुनचेझियान की जोड़ी ने दो घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में क्रोएशिया के डोडिग और अमेरिका के क्राजिसेक की जोड़ी को 7-6, 2-6, 6-4 से हराया।
मिश्रित युगल स्पर्धा में अनुभवी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना भी सीधे सेटों में जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए।
‘ऐस’ और ‘विनर्स’ की संख्या कम होने के बाद भी बालाजी और नेदुनचेझियान की जोड़ी इस मुकाबले में अधिक ‘सर्विस प्वाइंट’ जुटाकर भारी पड़ी। भारतीय खिलाड़ियों की जोड़ी उन्होंने अपने दोनों ब्रेक पॉइंट को भुनाने में सफल रही।
इस महीने की शुरुआत में टाटा ओपन महाराष्ट्र में उपविजेता रही बालाजी और नेदुनचेझियान की जोड़ी के सामने दूसरे दौर में जेरेमी चार्डी और फैब्रिस मार्टिन की फ्रांस की जोड़ी की चुनौती होगी।
सानिया और बोपन्ना ने पहले दौर में जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को 7-5, 6-3 से हराया।
Published : 21 January 2023, 6:21 PM IST
Topics : Australian Open Jeevan Nedunchezhiyan N Sriram Balaji एन श्रीराम बालाजी ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीवन नेदुनचेझियान भारत