बहराइच: मदरसे में इफ्तार पार्टी के बाद फूड पॉइजनिंग की वजह से 175 लोग बीमार

मदरसे में इफ्तार पार्टी के बाद 175 लोग बीमार पड़ गए। ये सभी लोग फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार हुए हैं।

Updated : 6 June 2017, 11:42 AM IST
google-preferred

बहराइच: रमजान के दौरान रविवार को इफ्तारी खाने गए लोगों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। सोमवार को एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले ये संख्या 10-15 थी और धीरे-धीरे बढ़कर अब 175 हो गई है। मदरसे में इफ्तार पार्टी के बाद 175 लोग बीमार पड़ गए। ये सभी लोग फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार हुए हैं।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरवाटांड में स्थित मदरसे में सार्वजनिक सहयोग से रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में अन्य गांव के लोग भी शामिल थे। पार्टी में रोजेदारों के लिए फल के साथ पकौड़ी, आलू की टिक्की समेत कई व्यंजन परोसे गए थे। सोमवार को करीब दो बजे से इफ्तार पार्टी में शामिल एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। इसके बाद उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: छठी मंजिल से कूदकर मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर ने की आत्महत्या

इफ्तार में शामिल सभी लोग बीमार पड़ गए। इसकी सूचना तत्काल रूप से स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके बाद एम्बुलेंस से लोगों को चिरैयाटांड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। सभी पीड़ितों का इलाज चल रहा है। सीएचसी के डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सभी पीड़ितों का इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया तो वहीं कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Published : 
  • 6 June 2017, 11:42 AM IST

Related News

No related posts found.