हिंदी
नई दिल्ली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की मंगलवार सुबह बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या कर दी है। संजय खोखर को उस समय गोली मारी गयी जब वे आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत की ओर निकले थे। खेतों के बीच बने रास्ते में उनका खून से लथपथ शव बरामद किया गया।

बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारदात से सभी स्थानीय लोग भी दहशत में हैं। पुलिस वारदात में शामिल बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक तीन हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत के लिए निकले थे संजय खोखर को गोली मारने के बाद तीन बदमाश हथियारों के साथ फरार हो गये।
जानकारी के मुताबिक संजय खोखर घर से अकेले ही टहलने निकले थे। उसी दौरान हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गयी। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि बदमाशों को शीघ्र दबोचा जा सके।
Published : 11 August 2020, 9:37 AM IST
No related posts found.