हिंदी
नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर से एक खुशखबरी आई है। बता दें कि युवराज सिंह पापा बन गए है। उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात जानकारी खुद युवराज ने सोशल मीडिया पर दी है।
युवराज ने अपने ट्विटर पर लिखा, "हमारे सभी फैंस, परिवार और दोस्तों से हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बेटे के रूप में आशीर्वाद दिया है। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं और चाहते हैं कि आप हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।"
हरभजन सिंह ने युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेज़ल कीच को माता-पिता बनने की बधाई दी है। हरभजन ने ट्विटर पर पंजाबी में लिखा, "लड़के के माता-पिता को बधाई हो, आप दोनों बेटे के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
❤️ @hazelkeech pic.twitter.com/IK6BnOgfBe
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) January 25, 2022
सोशल मीडिया पर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेज़ल चारों तरफ से बधाईयां मिलने लगी। भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने दोनों बधाई देते हुए लिखा "भाग्यशाली माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत बहुत मुबारक भाई।"
Published : 26 January 2022, 5:17 PM IST
No related posts found.