
दरभंगा: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर लगातार उड़ान सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली और मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ानें रद कर दी गईं। इससे पहले बुधवार को भी दरभंगा एयरपोर्ट से सभी 12 उड़ानें रद कर दी गई थीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रद्द हुई कई फ्लाइट
गुरुवार को दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट एसजी 751 और मुंबई की फ्लाइट एसजी 950 सुबह 11 बजे रद कर दी गईं। इसके अलावा, कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली से दरभंगा आने वाली अन्य फ्लाइट्स भी रद की गईं। मौसम खराब होने के कारण इन उड़ानों को पहले से रद किया गया, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ा। हालांकि, मुंबई की फ्लाइट रद होने की सूचना विलंब से मिली, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच चुके थे और अचानक उड़ान रद होने की जानकारी मिलने पर वे निराश होकर लौट गए।
महंगे टिकट से भररी पड़ी उड़ान
यात्रियों को हो रही समस्याओं के बारे में दरभंगा के चिल्हर निवासी ने बताया कि उन्होंने इमरजेंसी में मुंबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ी थी, लेकिन एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करने के बाद फ्लाइट रद होने की सूचना मिली। इसके बाद कुछ यात्रियों को पटना से महंगे टिकट लेकर उड़ान भरनी पड़ी, जबकि कई अन्य वापस घर लौट गए।
समस्या के समाधान की मांग
यात्रियों का कहना है कि यदि उड़ान रद होने की जानकारी पहले दी जाती तो वे समय से वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते थे। यह लगातार उड़ानों के रद होने से यात्री परेशान हैं और इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
Published : 30 January 2025, 3:48 PM IST
Topics : bad weather Bihar Weather Darbhanga Darbhanga airport Dynamite News Flights Cancel Manoj Tibrewal Aakash