आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 2 कुख्यात इनामी बदमाश घायल, 1 पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 2 कुख्यात इनामी बदमाश घायल हो गया। इसके साथ ही इस एनकाउंटर में एक पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी हो गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट….

Updated : 14 December 2018, 10:56 AM IST
google-preferred

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 2 कुख्यात इनामी बदमाश घायल हो गया। इसके साथ ही इस एनकाउंटर में एक सिपाही भी जख्मी हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहा गांव का एरिया ताबड़तोड़ फायरिंग से उस वक्त गूंज उठा जब मुखबिर की सूचना पर अपराधियों की तलाश में पहुंची पुलिस पर चार बदमाशों ने जबरदस्त फायरिंग की। जिसमें पुलिस कांस्टेबल रामकेवल यादव घायल होकर गिर गये।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रूपये के इनामी कुख्यात बदमाश सेराज और 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश नदीम गोली लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी आजमगढ़ रेंज विजय भूषण भी मंडली चिकित्सालय पहुंचकर घायल पुलिसकर्मी का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि सेराज काफी कुख्यात बदमाश है। यह इससे पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका है। 

आजमगढ़ रेंज विजय भूषण ने यह भी बताया कि इन बदमाशों की 11 सदस्यीय टीम है जो एक बड़ा लूट, हत्या का नेटवर्क चलाते हैं। घटना के दौरान दो बदमाश भागने में सफल रहे जिनकी पुलिस कॉम्बिंग कर तलाश कर रही है। घायल बदमाशों के पास से कंट्री मेड पिस्टल, 2 तमंचे  कई कारतूस एवं एसयूवी वाहन भी बरामद हुआ है।

No related posts found.