आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, कांस्टेबल को भी लगी गोली

आजमगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। वहीं इस मुठभेड़ में 1 आरक्षी भी जख्मी हो गया है।

Updated : 11 May 2018, 11:33 AM IST
google-preferred

आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। भाग रहे बदमाश को पुलिस ने गोली मारी जिस कारण वह घायल हो गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबलल भी घायल हुआ है। दोनो घोयलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जैनकारी के मुताबिक पुलिस ने पहले बदमाश को गिरफ्तार किया लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर थाने की चारदिवारी फांदकर भाग गया। बाद में बदमाश सरायमीर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान एक आरक्षी को भी गोली लगी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश पर 25 हजार का ईनामी घोषित था और उसपर विभिन्न थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं।

 

पुलिस के मुताबिक सरामीर थाने में तैनात दारोगा अखिलेश पांडेय आरक्षी नौशाद के साथ शाम करीब 6.30 बजे सरायमीर कस्बे के महेसी बाजार में थे, तभी उन्हें एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे पूछताछ के लिए रोका तो उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जबकि एक को पकड़कर पुलिस थाने ले आयी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी कि रात करीब 8.45 बजे वह मौका देख थाने की चाहर दिवारी फांद कर रेलवे स्टेशन की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने मोजे में रखी पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में गोली आरक्षी बृजेश यादव की बांह में लगी। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। 

घायल आरक्षी और बदमाश को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती काराया गया है।

Published : 
  • 11 May 2018, 11:33 AM IST

Related News

No related posts found.