हिंदी
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और राज्य के पूर्व मंत्री आई पी सिंह के पिता सूर्यनाथ सिंह का आज उनके गांव उकरौड़ा में निधन हो गया है।
आई पी सिंह के पिता सूर्यनाथ सिंह भारतीय सेना में थे। उन्होंने एक सैनिक के नाते 1962 में भारत- चीन और 1965 में भारत-पाक युद्ध में भी हिस्सा लिया। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। उनका दाह संस्कार कल 11:00 बजे बैकुंठ धाम दोहरीघाट में होगा।
Published : 30 December 2017, 3:41 PM IST
No related posts found.