हिंदी
आजमगढ़: थाना देवगांव ग्राम बैरीडिह में गायब आशा वर्कर का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव को जिस स्थिति में बरामद किया गया, उससे मृतक के साथ हत्या से पहले दुराचार की आशंका जतायी रही है। पुलिस ने मामले की जांच के लिये दो टीमों का गठन कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुराचार की पुष्टी हो सकेगी। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
आशा वर्कर की हत्या की खबर से यहां की महिलाओं में भारी रोष है। महिलाओं ने भारी संख्या में मिलकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की औऱ हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
महिलाओं के उग्र विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
आशा वर्कर कमलौता शनिवार दोपहर 12बजे से गायब थी। उसका शव शाम 8 बजे खेत से बरामद किया गया। मृतका के परिजनों ने बलात्कार व हत्या का आरोप लगाया। हत्या के विरोध में आशा वर्कर्स ने मृतक के परिजनों को 20 लाख मुवावजा देने की मांग सीएमओ से की है। सीएमओ ने मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
Published : 5 August 2018, 6:23 PM IST
Topics : आजमगढ़ आशा कार्यकत्री थाना देवगांव पुलिस प्रदर्शन बलात्कार हत्या
No related posts found.