
लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट से गुरूवार को अंतरिम जमानत मिलने के बाद आजम आज 814 दिनों बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से रिहाई के मौके पर आजम खान के दोनों बेटे अब्दुल्ला आजम और अदीब उन्हें लेने पहुंचे। शिवपाल यादव और तमाम समर्थकों ने जेल के बाहर उनका स्वागत किया।
सुप्रीम कोर्ट ने कल 19 मई को आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देर रात उनकी रिहाई का आदेश सीतापुर जेल पहुंचा। रिहाई के बाद आजम का जेल के बाहर शिवपाल सिंह यादव, उनके दोनों बेटों और तमाम समर्थकों ने स्वागत किया।
जेल से रिहाई के मौके पर समर्थकों का बड़ा हुजूम वहां पहले ही वहां मौजूद था। उनके समर्थक आजम खां जिंदाबाद और आजम तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाते नजर आए। करीब आधे घंटे रहने के बाद आजम यहां से रवाना हो गए। भीड़ के चलते उन्हें अपनी कार तक पहुंचने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा
सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर जलपान के बाद उनका काफिला रामपुर के लिए रवाना हो गया है।
सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. श्री आज़म ख़ान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फ़ैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं।पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में बाइज़्ज़त बरी होंगे।
झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 20, 2022
आजम खान की जेल से रिहाई के मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने कहा 'झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं'।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादन ने ट्विट करके आजम खान की रिहाई का स्वागत किया और उम्मीद जतायी की वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में भी जल्द बाइज़्ज़त बरी होंगे।
Published : 20 May 2022, 11:15 AM IST
Topics : Azam Khan Sitapur आजम खान समाजवादी पार्टी सीतापुर सीतापुर जेल