
मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले को सुन हर कोई हैरान है। असल में यहां पर एक छात्र ने अपने माता-पिता का नाम इमरान हाशमी और सनी लियोनी बताया है।
असल में मुजफ्फरपुर के बाबा साहेबभीम राव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक पार्ट-2 के एक छात्र ने परीक्षा के लिए भरे जा रहे फॉर्म में अपने पिता के नाम वाले कॉलम में एक्टर इमरान हाशमी का नाम लिखा और माता के नाम वाले कॉलम में सनी लियोनी लिखा दिया। साथ हीं छात्र ने अपने पता के जगह पर चतुर्भुज लिख दिया। जो शहर का रेडलाइट एरिया है।
छात्र का ये फॉर्म काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मामल के बारे में पचा तलने के बाद यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक ने कही कि- अक्सर छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरने में ऐसी शरारत करते रहते हैं। छात्र की इस करतूत का सत्यापन किया जाएगा, जांच के बाद सही साबित होने पर फॉर्म को निरस्त कर दिया जाएगा।
Published : 10 December 2020, 3:50 PM IST
Topics : bihar EmranHashmi Muzzafarpur Sunny Leone इमरान हाशमी बाबा साहेबभीम राव अंबेडकर बिहार मुजफ्फरपुर सनी लियोनी