हिंदी
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में सात साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर रेप का गंभीर मामला सामने आया है। दुष्कर्म का अज्ञात आरोपी फरार है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद नाबालिग लड़की को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
अयोध्या कोतवाली के एसएसपी शैलेष पांडेय का कहना है कि पुलिस को अयोध्या कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सात साल की लड़की के साथ कथित तौर रेप की घटना की सूचना मिली थी। आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है और वह फरार चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।
Published : 17 March 2022, 11:17 AM IST
No related posts found.