बड़ी धोखाधड़ी: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अकाउंट से निकाले गये 6 लाख रुपये, सारे खाते लॉक, FIR दर्ज

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर 6 लाख रुपये निकालने का हैरान करने वाली मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..,

Updated : 10 September 2020, 7:06 PM IST
google-preferred

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अकाउंट से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाडा सामने आया है। ट्रस्ट के खाते से फर्जी तरीके से 6 लाख रूपये की राशि निकाल ली गयी। शिकायत के पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसी भी तरह की संभावित धोखाधड़ी से बचने के लिये ट्रस्ट के सभी खातों को कुछ समय के लिये लॉक कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के 6 लाख की राशि किसी फर्जी चेक के द्वारा निकाली गयी है। यह राशि लखनऊ स्थित एक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से निकाली गयी हैं। ट्रस्ट के महासचिव को जब इस मामले का पता चला उन्होंने पुलिस में मामला जर्ज कराया। संबंधित धन निकासी की जानकारी भी पुलिस को पूरे विवरण के साथ उपलब्ध करा दी गयी है।

अयोध्या के सीओ राजेश कुमार राय का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खाते और संबंधित ट्रांजेक्शन की पड़ताल शुरू कर दी गयी है।

ऐहतियात के तौर पर ट्रस्ट के सभी खातों को फिलहाल लॉक कर दिया गया है। ताकि किसी तरह की संभावित धोखाधड़ी से बचा जा सके। 
 

Published : 
  • 10 September 2020, 7:06 PM IST

Related News

No related posts found.