
अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। राज्यपाल का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके उपरांत भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। श्रीराम का दर्शन कर वे भाव विभोर हो गए।
राज्यपाल को दर्शन के बाद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने उन्हें श्रीराम चरित मानस की पुस्तक भेंट की। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा मैं जनवरी में दो बार अयोध्या आ चुका हूं, जो भाव उस समय था वही भाव आज भी है। मैं कई बार अयोध्या आ चुका हूं। मैं अयोध्या का पड़ोसी हूं और पहले भी बहुत आता रहा हूं। यह हमारे लिए खुशी नहीं गर्व की बात है। 22 जनवरी के पहले आया था और अब 22 जनवरी के बाद आया हूं, आज केवल भगवान रामलला का दर्शन करने आया हूं।
Published : 8 May 2024, 4:45 PM IST
Topics : Arif Mohammad Khan Ayodhya Governor Kerela Ram Mandir अयोध्या आरिफ मोहम्मद खान केरल राज्यपाल रामलला