हिंदी
अयोध्या: अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में 44 वर्षीय एक नागा साधु की बुधवार देर रात गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतक की पहचान साधु राम सहारे दास (44) के रूप में की गई है जिसकी बुधवार देर रात गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि मृतक के गले पर एक गहरा निशान पाया गया। साधु की हत्या के मामले में मंदिर परिसर में रहने वाले एक व्यक्ति पर शक है, जो फरार है।
Published : 19 October 2023, 1:48 PM IST
No related posts found.