एशियाई खेल गोल्फ ट्रायल: महिलाओं में अवनी प्रशांत और पुरुषों में खलिन जोशी शीर्ष पर

अवनी प्रशांत दूसरे दौर में छह अंडर 66 के स्कोर से बुधवार को यहां एशियाई खेलों के गोल्फ ट्रायल में शीर्ष पर पहुंच गई।

Updated : 26 April 2023, 7:34 PM IST
google-preferred

कोलकाता: अवनी प्रशांत दूसरे दौर में छह अंडर 66 के स्कोर से बुधवार को यहां एशियाई खेलों के गोल्फ ट्रायल में शीर्ष पर पहुंच गई।

पहले दौर में दो अंडर 70 का स्कोर बनाने वाली अवनी का कुल स्कोर आठ अंडर 136 है।

अवनी के बाद दूसरे स्थान पर कर्नाटक की एक अन्य गोल्फर प्रणवी उर्स हैं। दूसरे दौर में पांच अंडर 67 का स्कोर बनाने वाली प्रणवी अवनी से एक शॉट पीछे हैं।

पुरुष वर्ग में खलिन जोशी शीर्ष पर बरकरार हैं। पहले दौर में 67 का स्कोर बनाने के बाद खलिन ने दूसरे दौर में 68 के स्कोर से कुल नौ अंडर 135 के स्कोर के साथ 2016 के ओलंपियन एसएसपी चौरसिया (69 और 68) पर दो शॉट की बढ़त बना ली है। चौरसिया और फॉर्म में चल रहे अमन राज (69 और 68) सात अंडर 137 के स्कोर से संसुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

पुरुष और महिला वर्ग में दो-दो स्थान दांव पर लगे हैं क्योंकि महिला वर्ग में अदिति अशोक तथा पुरुष वर्ग में अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा का चीन में सितंबर-अक्टूबर में होने वाले इन खेलों में जगह बनाना लगभग तय है।

Published : 
  • 26 April 2023, 7:34 PM IST

Related News

No related posts found.