हिंदी
काठमांडू: नेपाल के करनाली प्रांत में शनिवार को हुए हिमस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। ली प्रांत के मुगु जिले के चियारखू दर्रे के पास शनिवार सुबह हुई।
अधिकारियों के अनुसार, करनाली जिले की पतरासी नगरपालिका के 12 लोग कीड़ा जड़ी लेने के लिए चियारखू गए थे, तभी वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि हादसे में इनमें से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने 18 मई तक मुगु के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में जाने पर रोक लगा रखी है, बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग कीड़ा जड़ी लेने के लिए वहां पहुंच रहे हैं।
Published : 7 May 2023, 6:42 PM IST
No related posts found.