हिंदी
करगिल/जम्मू: लद्दाख के करगिल जिले में जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन के बाद कम से कम चार वाहन बर्फ के नीचे दब गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हालांकि, वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हिमस्खलन 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर शैतानी नाला के पास हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और वाहनों में सवार छह लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि राजमार्ग से बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं।
Published : 17 April 2023, 9:11 AM IST
No related posts found.