हिंदी
नयी दिल्ली: एमजी मोटर इंडिया ने सोमवार को बताया कि अप्रैल 2023 में उसकी खुदरा बिक्री सालाना आधार पर दोगुनी होकर 4,551 इकाई पर पहुंच गई।
कंपनी ने अप्रैल 2022 में 2,008 इकाइयों की खुदरा बिक्री दर्ज की थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एमजी मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि आपूर्ति श्रृंखला की बाधाएं कुछ मॉडलों में बनी हुई हैं, हालांकि कंपनी ग्राहकों की मांग को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
कंपनी ने कहा कि वह अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी को इस महीने बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है और इसकी बुकिंग 15 मई से शुरू होगी।
Published : 1 May 2023, 12:19 PM IST
Topics : एमजी मोटर इंडिया खुदरा बिक्री दोगुनी नयी दिल्ली सालाना
No related posts found.