हिंदी
नई दिल्लीः अगर आप कम बजट में एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए मार्केट में अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं।
रेनो अपनी Duster एसयूवी पर 2.50 लाख रुपये तक बचाने का मौका दे रही है। यह ऑफर 30 नवंबर तक चलेगा। इस एसयूवी में आपको दमदार इंजन के साथ कई शानदार फीचर्स भी हैं।

ये है ऑफर
Renault Duster एसयूवी पर कंपनी 1.30 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। इसमें 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर, 50 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा 1.10 लाख रुपये का स्पेशल लॉयल्टी बेनिफ्ट्स भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत 10 हजार रुपये का अतिरिक्त फायदा भी मिलेगा। इस तरह कुल छूट 2.50 लाख रुपये की हो जाती है।
फीचर्स
यह कार 5 सीटर है और इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलेगा। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर Arkamys साउंड सिस्टम और रियर AC वेंट्स के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा और साथ ही सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड रूप में दिए गए हैं।
Published : 29 November 2021, 4:43 PM IST
No related posts found.