औरैया: शादी के 4 दिन बाद नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

यूपी के औरैया में शनिवार को दिलदहलाने का मामला सामने आया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 November 2024, 4:37 PM IST
google-preferred

औरैया: जनपद में शनिवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अयाना थाना क्षेत्र के करके पुरवा में एक नव विवाहिता की शादी के चार दिन बाद  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । परिजन ने महिला की  हत्या का आरोप लगाया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना आयाना क्षेत्र के करके पुरवा की है। मृतक की पहचान  साक्षी उम्र 22 साल  के रुप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार अयाना थाना क्षेत्र के करके पुरवा के शिवम की शादी अजीतमल कोतवाली के चांदुपुर निवासी मनोज कुमार की बेटी साक्षी के साथ 5 नम्बर को हुई थी।  6 तारीख को विदाई की गई। दोनों परिवार खुश थे। 

जानकारी के मुताबिक सोमवार को साक्षी के परिवार के लोग विदाई करने आने वाले थेॉ। शुक्रवार को शाम तक सब ठीक ठाक था। लडकी के परिवार वालों ने लड़की से वीडियो कॉल से बात की थी।  लेकिन शनिवार को सुबह लड़की के घर फोन से किसी के द्वारा जानकारी दी गई कि लड़की की मौत हो गई। 

 परिवार के लोग आनन -फानन में साक्षी की ससुराल पहुंचे लेकिन ससुराल के सभी लोग गायब थे। परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। साक्षी का शव फांसी के फंदे पर लटका था। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी औरैया अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आत्म हत्या के सभी कारणों  की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस को  अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

लड़की के भाई हेमंत सिंह ने बताया कि घर वालों ने फांसी लगाकर उसकी हत्या की। शादी 5 तारीख को हुई थी । 4 तारीख को लगुन थी और 5 तारीख को बारात आई थी। 6 तारीख को विदाई थी। चौथी सोमवार को चलनी थी। कल रात को घर वालों की अच्छे से बात हुई थी। 9:00 तक घर वालों से बातचीत हुई उसके बाद क्या हुआ मालूम नहीं। घटना की सूचना सुबह 6,7 बजे आई थी।

विश्वजीत निवासी चांदूपुर थाना अजीतमल ने बताया कि शादी का आज चौथा दिन है। लड़की की शादी हुए इसको मारकर टांग दिया। कोई वजह थी तो इसको घर पर भेज देते मारा क्यों उसको। घर के सारे लोग भाग गए हैं। 

Published : 
  • 9 November 2024, 4:37 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement