हिंदी
औरैया: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के ऐरवाकटरा क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस और डंपर की टक्कर से 25 यात्री घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बहराइच से 56 सवारियां लेकर जयपुर जा रही बस सोमवार और मंगलवार की रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर नगला दौलत गांव के पास माइल नम्बर 136 पर आगे जा रहे डंपर से टकरा गयी।
इस हादसे में 25 सवारियां घायल हो गयीं जिसमें नेपाल के भी कुछ यात्री शामिल हैं। (वार्ता)
Published : 21 June 2022, 11:25 AM IST
No related posts found.