हिंदी
नयी दिल्ली: जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को होने वाले उपचुनाव से पहले लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से इस्तीफा देने वाले अटवाल ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में भगवा दल का दामन थामा। छियसाी वर्षीय अटवाल 2004-2009 तक लोकसभा के उपाध्यक्ष थे।
उनके बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर से भाजपा के उम्मीदवार हैं। इकबाल सिंह अटवाल पिछले महीने भाजपा में शामिल होने से पहले अकाली दल के साथ थे।
अटवाल अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं, जिनकी पंजाब में बड़ी संख्या में मौजूदगी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि अटवाल के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
भाजपा जालंधर लोकसभा सीट पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पार्टी ने प्रचार के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है।
पार्टी सिखों को लुभाने के लिए भी काफी प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में उसने समुदाय के कई नेताओं को भाजपा में शामिल किया है।
Published : 5 May 2023, 7:00 PM IST
No related posts found.