हिंदी
नयी दिल्ली: भारत में प्रत्येक संस्था को वर्ष 2023 की पहली तिमाही में औसतन 2,108 साप्ताहिक हमलों का सामना करना पड़ा, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत अधिक है। सॉफ्टवेयर प्रदाता कंपनी ‘चेक पॉइंट’ की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया कि साइबर अपराधी ‘कोड’ बनाने के लिए ‘चैटजीपीटी’ जैसे वैध माध्यम का दुरुपयोग कर रहे हैं।
इसमें कहा गया, ‘‘वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान, भारत में औसत साप्ताहिक साइबर हमलों में 2022 की इसी अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई और प्रत्येक संगठन को औसतन 2,108 साइबर साप्ताहिक हमलों का सामना करना पड़ा।’’
रिपोर्ट में कहा गया कि इस तिमाही के दौरान पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में वैश्विक साप्ताहिक साइबर हमलों में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई।
Published : 6 May 2023, 3:34 PM IST
Topics : आर्थिक धोखाधड़ी चेक पॉइंट चैटजीपीटी नई दिल्ली पुलिस प्रशासन साइबर अपराध साइबर क्राइम सॉफ्टवेयर
No related posts found.