Site icon Hindi Dynamite News

Crime in MP: किडनैप करके 12वीं की छात्रा से रेप का प्रयास, विरोध करने पर दरिंदों ने लड़की की आंखों में डाला एसिड

मध्य प्रदेश में समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। किडनिंग के बाद दरिंदों ने एक लड़की के साथ रेप का प्रयास किया लेकिन लड़की द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी आंखों में एसिड डाल दिया। पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime in MP: किडनैप करके 12वीं की छात्रा से रेप का प्रयास, विरोध करने पर दरिंदों ने लड़की की आंखों में डाला एसिड

भोपाल: मध्य प्रदेश के पन्ना में मानवता को कलंकित और समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहां पहले 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा को किडनैप किया गया। किडनिंग के बाद दरिंदों ने उसके साथ रेप का प्रयास किया लेकिन लड़की ने जब इसका उग्र विरोध किया तो गुस्साये आरोपियों ने लड़की की आंखों में एसिड डाल दिया। घटना के बाद पीड़िता लड़की दृष्टिहीन हो गई और उसे इलाज के लिये आंखों के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

किडनेपिंग, रेप की कोशिश और एसिड अटैक की यह नृशंस घटना पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम बराहों की है। यहां 20 साल की एक लड़की और उसके भाई को दो दरिंदों ने किडनेप किया था। आरोपियों ने लड़की से रेप का प्रयास किया लेकिन विरोध करने पर उसकी आंखों में तेजाब जैसा पदार्थ डाला गया। आरोपियों ने लड़के के भाई को बुरी तरह पीटा और घटना के बाद फरार हो गये। 

घटना के बाद लड़की फिलहाल दृष्टिहीन स्थिति में है और पुलिस द्वारा उसके इलाज के लिये चित्रकूट के एक आंखों के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के मुताबिक घटना में आरोपी दोनों लड़कों को रात में ही खेतों से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ितों ने उनकी पहचान की थी। दोनों पीड़िता के जानने वाले हैं। आरोपियों की पहचान सुमेर सिंह और गोल्डी राजा के रूप में हुई है। 

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की एक रिश्तेदार किसी के साथ भाग गई थी। आरोपियों को शक था कि पीड़ित लड़की ने उनकी मदद की थी। गुरुवार को लड़की और उसके भाई को किडनैप करके पहले उस रिश्तेदार के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश हुई। लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने लड़की का रेप करने की कोशिश की और फिर एसिड जैसा पदार्थ उसकी आंख में डाल दिया।

Exit mobile version