लीबिया के विदेश मंत्रालय पर आतंकवादी हमला, तीन की मौत, कई जख्मी

लीबिया के विदेश मंत्रालय के मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी डिटेल..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 December 2018, 10:04 AM IST

त्रिपोली: त्रिपोली स्थित विदेश मंत्रालय में मंगलवार को आत्मघाती हमलावर ने आतंकवादी हमला किया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। 

 

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने लीबिया की राजधानी त्रिपोली में विदेश मंत्रालय पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने विस्फोटकों से भरे एक कार में विदेश मंत्रालय की इमारत के ठीक पीछे विस्फोट किया। इसके बाद बंदूकधारियों का एक समूह इमारत के सामने व पीछे से इमारत के अंदर प्रवेश कर लिया। गेट पर सुरक्षाबलों ने उसे रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अमेरिका ने लीबिया के त्रिपोली स्थित विदेश मंत्रालय पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है।

Published : 
  • 26 December 2018, 10:04 AM IST

No related posts found.