हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने को कहा कि अगले सात दिन में दिल्ली जल बोर्ड में जल, जल निकासी और वित्त का कामकाज देखने के लिए पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाएं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड में दो महीने से अधिक समय से जल एवं जल निकासी सदस्यों की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आतिशी ने कहा कि कई परियोजनाएं रुकी हुई हैं क्योंकि तकनीकी मंजूरी केवल ये सदस्य ही दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दो वरिष्ठतम तकनीकी सदस्यों की नियुक्ति की फाइलें 'दिल्ली जल बोर्ड, शहरी विकास विभाग और सेवा विभाग के बीच घूम रही हैं।'
उन्होंने यह भी कहा कि तीन महीने से वित्त के लिए कोई पूर्णकालिक सदस्य नहीं है।
जल मंत्री और डीजेबी अध्यक्ष आतिशी ने कहा कि जल और शहरी विकास के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्तियों के संबंध में कोई फाइल नहीं भेजी गई और दावा किया गया है कि यह 'सेवा' का मामला है और इसलिए निर्वाचित सरकार के दायरे से बाहर है।
Published : 24 December 2023, 6:41 PM IST
No related posts found.