भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने किया गोरखपुर विश्वविद्यालय की सभा में सदस्य नामित

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कैंपियरगंज सीट से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह को यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने गोरखपुर विश्वविद्यालय कार्य परिषद का तीन साल के लिए सदस्य नामित किया है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 17 September 2023, 1:47 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की कार्य परिषद (सभा) के लिए पूर्व वन मंत्री एवं भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह को तीन साल के लिए सदस्य नामित किया है। 

इनका कार्यकाल 30 मई 2026 तक के लिए होगा।

इस मनोनयन के बाद गोरखपुर और महराजगंज जिले में पूर्व मंत्री के समर्थकों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासी भाजपा विधायक को बधाई दे रहे हैं।

विश्वविद्यालय के कामकाज में कार्य परिषद के सदस्यों का बेहद अहम रोल होता है। 

पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने इस मनोनयन के बाद डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना का आभार जताया है। 

फतेह बहादुर सिंह भारत सरकार के पूर्व संचार मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र हैं। ये पनियरा और कैंपियरगंज से आठवीं बार विधायक चुने गये हैं। ये उत्तर प्रदेश विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनकी पत्नी साधना सिंह लगातार दूसरी बार गोरखपुर जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। 
 

Published : 
  • 17 September 2023, 1:47 PM IST

Related News

No related posts found.