हिंदी
गुवाहाटी: असम के नागांव जिले में मादक पदार्थ के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत की हेरोइन जब्त की गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नागांव जिला पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि ढींग बेसमारी इलाके में एक दल ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया था।
उसने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ा और उनके पास से 24.5 ग्राम हेरोइन जब्त की जिसे साबुन दानियों में छिपाकर रखा गया था।
Published : 18 September 2023, 5:00 PM IST
Topics : असम गिरफ्तार गुवाहाटी तस्कर नागांव पुलिस मादक पदार्थ हेरोइन जब्त
No related posts found.