हिंदी
देरगांव: असम पुलिस में 535 महिलाओं सहित कुल 1,715 कांस्टेबल बृहस्पतिवार को लचित बोड़फुकन पुलिस अकादमी से उत्तीर्ण हुए, जो राज्य में उत्तीर्ण हुआ अब तक का सबसे बड़ा बैच है।
डायनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि असम पुलिस का 178वां बैच अकादमी का पहला बैच है। वर्ष 1947 में स्थापित किए गए पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज के उन्नयन के बाद उसे अकादमी में तब्दील किया गया है।
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी पी सिंह ने गोलाघाट जिले के देरगांव स्थित अकादमी के परिसर में आयोजित पासिंग आउट परेड में नए रंगरूटों से सलामी ली।
शर्मा ने नए कांस्टेबल से कहा, ‘‘कर्तव्य पालन के दौरान आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको साहस, निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ लोगों और देश की सेवा करनी होगी।’’
Published : 6 April 2023, 8:31 PM IST
No related posts found.