असम: तालाब में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

असम में एक बडा सड़क हादसा सामने आ रहा है। यहां यात्रियों से भरी एक अनियंत्रित बस तालाब में जा गिरी जिस कारण सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 20 लोग घायल हो गये। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें, हादसे का पूरा विवरण..

Updated : 20 October 2018, 6:02 PM IST
google-preferred

गुवाहाटी: असम में एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गये। यह हादसा एक बस के तालाब में पलट जाने के कारण हुआ। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में फिर एक और दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से मासूम की मौत 

हादसे का शिकार बनी बस

 

जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी असम स्टेट ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की बस गुवाहाटी और मुकालमुआ के बीच अनियंत्रित हो गयी। यात्रियों से भरी यह बस सड़क किनारे एक तालाब में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में फिर भयावह सड़क हादसा, आठ सवारियों से भरी बोलेरो गड्ढे में गिरी 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्यों में जुट गयी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। अभी तक हादसे के कारणों का सही ढ़ंग से पता नहीं चल सका है। 

Published : 
  • 20 October 2018, 6:02 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement