Asian Hockey Championship: 3-1 से पाकिस्तान को हरा कर भारतीय टीम ने दर्ज की दूसरी जीत

एसियन हॉकी चैपियनशिप में भारत ने अपने कोम्पिटर पाकिस्तान को हरा कर, टूर्नामेंट अपनी दूसरी दर्ज की है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 December 2021, 6:35 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम इन दिनों काफी फॉम में है। ओलपिंक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम ने एक फिर से अपनी जीत के झंडे गाढ़ दिए है। एसियन हॉकी चैपियनशिप में भारत ने अपने कोम्पिटर पाकिस्तान 3-1 से हरा कर इस टूर्नामेंट में दूसरी हासिल की है। 

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल और आकाशदीप सिंह ने एक गोल किया था। वहीं हॉकी टीम के गोल कीपर सूरज ने अपना कौशल दिखाते हुए मैच में पाकिस्तान के कई अच्छे गोल को सेव किए। जिससे भारतीय टीम को ये जीत हासिल हुई है। 

आज के मैच में भारत को कॉर्नर मिले थे, जिसमें भारत के हरमनप्रीत सिंह ने शानदार तरिके से गोल किए।  हरमनप्रीत सिंह का पेनल्टी कॉर्नर के मामले में टूर्नामेंट में 100 प्रतिशतक रिकॉर्ड के साथ खेल रहे हैं। भारत के लिए मैच का फील्ड गोल आकाश दीप सिंह ने किया था। भारत की जीत वाकई काबिल - ए - तारीफ है। 

Published : 
  • 17 December 2021, 6:35 PM IST