एशियन गेम्स: 12वें दिन भारत को दो स्वर्ण समेत मिले पांच पदक, खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

जकार्ता में एशियन गेम्स के 12वें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार रहा। भारत ने अलग-अलग स्पर्धाओं में दो स्वर्ण समेत पांच पदक अपने नाम किये। एशियन गेम्स पर डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव कवरेज..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 August 2018, 8:13 PM IST
google-preferred

जकार्ताः 18वें एशियन गेम्स 2018 का 12वां दिन भारतीय एथलीट्स के लिए काफी शानदार रहा। भारत के एथलीट्स ने 2 स्वर्ण सहित कुल पांच पदकों को भारत की झोली में डाला। पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में भारत के जिनसन जॉनसन ने जहां स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं महिलाओं की 4x 400 मीटर दौड़ में लगातार पांचवी बार भारत को स्वर्ण पदक मिला। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में पीयू चित्रा ने जहां कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने रजत पदक जीता। बात अगर डिसकस थ्रो की करें तो यहां सीमा पूनिया ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

जिनसन जॉनसन

 

1500 मीटर की स्पर्धा में जिनसन ने 3:44.72 का समय निकालकर स्वर्ण जीता। जिसनसन के लिए एशियाई खेलों में यह दूसरा व्यक्तिगत पदक रहा। हालांकि 800 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनजीत सिंह से भी पदक की उम्मीद थी लेकिन वो इस स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे।

वहीं 400 मीटर महिला रिले टीम ने 3 मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। इस रिले टीम में हिमा दास, एम आर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया वेलुवा कोरोथ ने अपना दबदबा कायम रखा।

12वें दिन की पदक तालिका पर एक नजर

चीन

चीन अब भी 18वें एशियन गेम्स में पहले नंबर पर काबिज है। अब तक चीन ने 111 स्वर्ण, 75 रजत और 53 कांस्य के साथ कुल 239 पदक जीते है।

जापान

इस पदक तालिका में आज मंगलवार को जापान दूसरे नंबर पर काबिज है। जापान ने अब तक 59 स्वर्ण, 49 रजत और 65 कांस्य पदक जीते हैं। इसी के साथ अब जापान के पास कुल 173 पदक हो गए हैं।

रिपब्लिक ऑफ कोरिया

कोरिया ने अब तक 39 स्वर्ण, 46 रजत और 55 कांस्य पदक जीते हैं। वह कुल 140 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

भारत

बात अगर भारत की करें तो आज 12वें दिन भारत 8वें नंबर पर काबिज है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 13 स्वर्ण, 20 रजत और 25 कांस्य पदक जीते है। इन पदकों के साथ अब भारत के पास कुल 58 पदक हो गए हैं।
 

No related posts found.