हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी आई है, एक्टर की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम 3' का इंतजार अब खत्म हो गया है। बॉबी देओल की 'आश्रम 3' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
'आश्रम 3' का पहला मोशन पोस्टर बहुत ही आय कैची है, इसके अलावा पोस्टर के बैकग्राउड में बजने वाला म्यूजिक क्रियोसिटी को बढ़ाने का काम कर रहा है। मोशन पोस्टर को देखने के बाद से आप भी इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर सकते है।

बॉबी देओल एक बार फिर से वेब सीरीज़ 'आश्रम 3' के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 'आश्रम 3' के मोशन पोस्टर पर एक्टर ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। मोशन पोस्टर को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि बॉबी देओल इस वेब सीरीज में 'बाबा निराला' के नेगेटिव किरदार में नजर आते हैं। इस सीरीज में बॉबी के अलावा त्रिधा चौधरी, अदिती सुधीर, अनुप्रिया गोएंका और दर्शन कुमार जैसे स्टार्स भी अहम रोल में है।
Published : 12 May 2022, 1:54 PM IST
Topics : AShram 3 Motion poster web series आश्रम 3 बॉबी देओल बॉलीवुड एक्टर मोशन पोस्टर रिलीज वेब सीरीज
No related posts found.