महराजगंज: माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव, अशोक राय जिलाध्यक्ष और दिवाकर मिश्र कोषाध्यक्ष

गुरुवार को संपन्न हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली और साथी कर्मचारियों को हर मदद का वादा किया।पूरी खबर….

Updated : 15 March 2018, 7:39 PM IST
google-preferred

महराजगंज:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गये।  इस चुनाव में अशोक राय को जिलाध्यक्ष, विजय सिंह को जिला मंत्री, दिवाकर मिश्र को जिला कोषाध्यक्ष और आदित्य नाथ शुक्ल को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद लोगों ने विजयी उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी।  

संगठन में कुल 5 उपाध्यक्ष, 5 संयुक्त मंत्री और 7 जिला कार्यकारिणी सदस्य और एक आय व्यय निरीक्षक भी चुने गए। वहीं चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने कहा कि ये जीत हमारे लिए एक जिम्मेदारी है।  हम इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो शिक्षकों के हक़ और सम्मान के लिए हमेशा ही तत्पर रहेंगे।  

Published : 
  • 15 March 2018, 7:39 PM IST

Related News

No related posts found.