
अरुणाचल प्रदेश: भाकत के उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी में आज बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप आज सुबह 4:55 बजे आया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। जिस समय भूकंप आया उस समय सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। अचानक धरती के कांपने पर लोगों की नींद टूट गई।
भूकंप के झटकों से डरे और सहमें लोग घर के बाहर निकल आए तो कुछ घर में ही सेफ जगह उठकर बैठ गए। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी के जानमाल की हानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Published : 8 May 2024, 10:13 AM IST
Topics : arunachal pradesh earthquake Intensity trembled अरुणाचल प्रदेश झटकों तीव्रता धरती भूकंप रिक्टर स्केल