हिंदी
नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने पवन कुमार सैन को अरुणाचल प्रदेश का अगला मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
निर्वाचन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सैन एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और वह पद्मिनी सिंगला की जगह लेंगे।
राज्य सरकार प्रधान सचिव स्तर पर कार्यरत तीन अधिकारियों के नाम आयोग को भेजती है और चुनाव निकाय मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिये उनमें से एक अधिकारी का चयन करता है।
Published : 14 September 2023, 6:59 PM IST
No related posts found.