हिंदी
हरिद्वार: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली रविवार को चोटिल हो गये। हरिद्वार से दिल्ली लौटने के लिए जब वित्त मंत्री हेलीकॉप्टर में सवार हो रहे थे तभी उनका पांव फिसल गया जिससे उन्हें मामूली रूप से चोट आई है। जेटली वहां बाबा रामदेव के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन करने गए थे। पतंजलि पीठ के प्रवक्ता एस.के. तिजारावाला ने कहा, 'हेलीकाप्टर पर सवार होते समय उनका पैर फिसल गया। उन्हें मामूली चोट आई है, हालांकि वह ठीक हैं।'
Published : 12 March 2017, 9:37 PM IST
No related posts found.