भारतीय अमेरिकी सांसद कृष्णामूर्ति पर ‘फॉरेन पॉलिसी’ पत्रिका में लेख प्रकाशित

अमेरिकी संसद के अंदर से अमेरिका की चीन संबंधी नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए, प्रतिष्ठित ‘फॉरेन पॉलिसी’ पत्रिका ने भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णामूर्ति पर लेख प्रकाशित किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 November 2023, 12:29 PM IST
google-preferred

वाशिंगटन:  अमेरिकी संसद के अंदर से अमेरिका की चीन संबंधी नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए, प्रतिष्ठित ‘फॉरेन पॉलिसी’ पत्रिका ने भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णामूर्ति पर लेख प्रकाशित किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ‘फॉरेन पॉलिसी’ ने अमेरिका और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीपी) के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को लेकर चयन समिति के नेतृत्व के लिए कृष्णामूर्ति और चीन समिति के अध्यक्ष माइक गैलाघर पर लेख प्रकाशित किया।

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के साथ अमेरिका की आर्थिक, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा प्रतिस्पर्धा के मामलों से जुड़ी नीतियां बनाने और उनकी समीक्षा के विशिष्ट उद्देश्य के लिए इस साल फरवरी में समिति का गठन किया गया था।

कृष्णामूर्ति (50) अध्यक्ष या रैंकिंग सदस्य के रूप में किसी अमेरिकी संसदीय समिति का नेतृत्व करने वाले पहले दक्षिण एशियाई बन गए।

लेख में कृष्णामूर्ति और गैलाघर के बढ़ते दर्जे का जिक्र करते हुए कहा गया है कि दोनों नेताओं के बीच वास्तव में अच्छा सामन्जस्य प्रतीत होता है।

कृष्णामूर्ति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सीसीपी द्वारा पेश की गई चुनौतियों से निपटने के लिए गैलाघर के साथ काम करना खुशी की बात है। हमारे द्विदलीय प्रयासों से पहले ही बहुत कुछ अच्छा हो चुका है और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि भविष्य में हम साथ मिलकर और क्या हासिल करेंगे।’’

 

Published : 
  • 28 November 2023, 12:29 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement