हिंदी
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में पुलिस ने एक हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर बड़ी तादाद में अर्धनिर्मित हथियार एवं अन्य उपकरण बरामद किये हैं।
इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक नगर सुरेंद्र नाथ तिवारी ने शनिवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार रात छापा मारकर फैक्ट्री को जब्त कर ण् लिया और मौके से मोहल्ला गोरखी थाना सिकंदराबाद निवासी शाहिद को गिरफ्तार किया है।(वार्ता)
Published : 31 December 2022, 4:09 PM IST
No related posts found.