हिंदी
महराजगंज: पूर्व मंत्री चन्द्र किशोर की पत्नी अर्चना चंद्र राज्य महिला आयोग की सदस्य बनने के बाद आज महराजगंज पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
वहीं डाइनामाइट न्यूज़ संवावदाता से एक्सक्लूसिव बातचीत में अर्चना चंद्र ने कहा कि हमे जो जिम्मेदारी मिली है उसे हम बखूबी निभाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं के साथ आये दिन हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न से उन्हें निजात दिलाने की पूरी कोशिश करूंगी। इतना ही नहीं किसी भी तरह से पीड़ित महिलाओ का हर संभव मदद होगा।
आगे उन्होंने कहा कि वे पार्टी के निर्देशानुसार काम करूँगी। यदि साल 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व हमारे ऊपर विश्वास करके प्रत्याशी बनाती है तो मैं बिल्कुल चुनाव लडूंगी और जीत हासिल करूँगी।
Published : 11 November 2020, 2:10 PM IST
No related posts found.