हिंदी
भुवनेश्वर:ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बोर्ड में एक अध्यक्ष और दो सदस्य होंगे।
पटनायक ने बोर्ड में 24 प्रशासनिक और अन्य पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
ओडिशा पुलिस के एक डीजी या अतिरिक्त डीजी रैंक के अधिकारी को बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि दो सदस्यों में से एक अतिरिक्त डीजी या आईजी रैंक का होगा, जबकि दूसरा डीआईजी या एसपी रैंक का होगा।
इसमें कहा गया है कि बोर्ड ओडिशा पुलिस में सिपाही, उप-निरीक्षक और मंत्रालयिक कर्मचारियों की भर्ती के लिए जिम्मेदार होगा।
बयान में कहा गया है, “इससे राज्य में पुलिस कर्मियों की भर्ती में तेजी लाने में मदद मिलेगी।”
Published : 21 May 2023, 12:29 PM IST
Topics : ओडिशा गठन नवीन पटनायक पुलिस भर्ती बोर्ड भुवनेश्वर मुख्यमंत्री
No related posts found.