हिंदी
नयी दिल्ली: छह न्यायिक अधिकारियों और तीन अधिवक्ताओं को शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्वीट करके उच्च न्यायपालिका में नयी नियुक्तियों के बारे में जानकारी दी।
अधिवक्ता गणेश राम मीणा, अनिल कुमार उपमन और नूपुर भाटी और न्यायिक अधिकारी राजेंद्र प्रकाश सोनी, अशोक कुमार जैन, योगेंद्र कुमार पुरोहित, भुवन गोयल, प्रवीर भटनागर और आशुतोष कुमार को न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
Published : 13 January 2023, 5:54 PM IST
No related posts found.