VIDEO: गली बॉय का गाना ‘अपना टाइम आएगा’ रिलीज, सिंगर बने रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने के बोल हैं ‘अपना टाइम आएगा जिसमें रणवीर स्टेज पर रैप परफॉर्म करते नजर आते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखें गली बॉय का गाना ‘अपना टाइम आएगा’..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 January 2019, 6:16 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब इस मूवी का नया गाना रिलीज हो गया है जिसके बोल हैं ‘अपना टाइम आएगा। गाने में रणवीर स्टेज पर रैप परफॉर्म करते नजर आते हैं। 

यह भी पढ़ें: VIDEO: फिल्म गली बॉय का ट्रेलर रिलीज, अलग अंदाज में रैप करते दिखे रणवीर सिंह

ये गाना रणवीर सिंह की लाइफ के इर्दगिर्द घूमता है। इस गाने को रणवीर ने ही गाया है जबकि इसे कंपोज किया है डब शर्मा एंड डिवाइन ने। इस फिल्म में रणवीर सिंह गली बॉय के किरदार में हैं। 

यह भी पढ़ें: गली बॉय के नये पोस्टर में रोमांटिक अंदाज में दिखे रणवीर और आलिया, देखें तस्वीर

फिल्म में रणवीर झुग्गियों में रहने वाले एक आम लड़के के किरदार में हैं, जो रैपर बनने का ख्वाब देखता है। गली बॉय स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख की जिंदगी पर आधारित है। विवियन और नावेद गाने- मेरी गली में के लिए जाने जाते हैं। फैंस को रणवीर सिंह का ये सड़कछाप रैपर अवतार काफी पसंद आ रहा है। यह फ‍िल्‍म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

Published : 
  • 14 January 2019, 6:16 PM IST

No related posts found.