हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक अनुराग बासु डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म बना सकते हैं।

अनुराग बासु वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इसके साथ ही अनुराग बासु ने अपनी एक और फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म का नाम होगा ‘इमली’। पहले इसमें कंगना रनौत मुख्य किरदार में नजर आने वाली थी, लेकिन अब कंगना ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। उनके इस फिल्म को छोड़ने के बाद अनुराग नई लीड एक्ट्रेस की तलाश में जुट गए हैं।
कहा जा रहा है कि अब ‘इमली’ में कंगना की जगह दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। हाल ही में अनुराग ने दीपिका से इस बारे में बात की और ऐसे आसार हैं कि दीपिका इसके लिए ‘हां’ कहने वाली हैं हालांकि, अभी तक दीपिका और अनुराग ने ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। फिलहाल दीपिका अपनी फिल्म ‘छपाक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। (वार्ता)
Published : 7 May 2019, 11:30 AM IST
Topics : अनुराग बासु डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण निर्देशक फिल्म बॉलीवुड
No related posts found.