राजधानी दिल्ली के इन खास क्षेत्रों में चला तिक्रमण विरोधी अभियान, जानिये कुछ बड़े अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न मेट्रो स्टेशन के पास विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया गया है। सितंबर में यहां जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है और उसकी तैयारियों के तहत यह सप्ताह भर चलने वाला व्यापक अभियान शुरू किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 June 2023, 5:54 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न मेट्रो स्टेशन के पास विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया गया है। सितंबर में यहां जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है और उसकी तैयारियों के तहत यह सप्ताह भर चलने वाला व्यापक अभियान शुरू किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को लाल किला और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के आसपास यह अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाले इलाकों में चलाए जा रहे इस अभियान में दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी, दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली पुलिस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 2 तथा चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 के पास सोमवार को शुरू किया गया अभियान 17 जून, 2023 तक प्रतिदिन चलाया जाएगा।

डीएमआरसी ने कहा कि यह देखा गया है कि मेट्रो स्टेशन के बाहर लगी रेहड़ियों, रिक्शा और अन्य अनधिकृत दुकानों से यात्रियों को असुविधा होती है। यात्रियों को ऐसी असुविधाओं से बचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

निगम ने कहा कि वह समय-समय पर ऐसे मुद्दों के बारे में संबंधित एजेंसियों को भी पत्र लिखता रहता है।

अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य मेट्रो स्टेशन के आसपास भी इस तरह के विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

दिल्ली मेट्रो ने मई में भी अपने 11 स्टेशन पर अवैध विक्रेताओं, अतिक्रमणकारियों और ई-रिक्शा, ऑटो-रिक्शा आदि से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया था।

सितंबर में जी20 कार्यक्रम के मद्देनजर, कई अन्य एजेंसियां भी दिल्ली को संवारने के लिए एक बड़ी योजना के तहत अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही हैं।

Published : 
  • 12 June 2023, 5:54 PM IST

Related News

No related posts found.