मोदी कैबिनेट में एक और फेरबदल, एसपी सिंह बघेल को भी कानून मंत्रालय से हटाया गया

केंद्रीय कैबिनेट में एक और बड़ा फेरबदल कर दिया है। किरने रिजिजू के बाद पीएम मोदी ने एसपी सिंह बघेल को भी कानून मंत्रालय से हटा दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 May 2023, 4:23 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट में एक और बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। किरने रिजिजू के बाद पीएम मोदी ने प्रो. एसपी सिंह बघेल को भी कानून मंत्रालय से हटा दिया है। 

कानून और न्याय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को कानून मंत्रालय से हटाकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया गया है।

केंद्र कि सिफारिश पर राष्ट्रपति ने भी इस फेरबदल को मंजूरी दे दी है। 

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एस पी सिंह बघेल को विधि व न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री के स्थान पर स्वास्थ व परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया है।

इससे पहले, रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को विधि एवं न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा सौंपा गया था। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Published : 
  • 18 May 2023, 4:23 PM IST

Related News

No related posts found.