
बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान स्वायत्त लैंडिंग मिशन (आरएलवी एलएएक्स) के तहत रविवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि यह परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज (एटीआर) में किया गया।
इसरो ने वायु सेना और रक्षा अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से रविवार तड़के यह परीक्षण किया।
Published : 2 April 2023, 11:33 AM IST
Topics : आरएलवी एलएएक्स इसरो सफलतापूर्वक